Jabalpur News: मंडल अध्यक्ष अकील अहमद अंसारी भाजपा से निष्काषित
Jabalpur News: Mandal President Aqeel Ahmed Ansari expelled from BJP
आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने जबलपुर महानगर अंतर्गत शहीद अब्दुल हमीद मंडल के अध्यक्ष अकील अहमद अंसारी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से निष्काषित किया है।
गौरतलब है कि अकील अहमद अंसारी पर मुख्यमंत्री विवाह योजना की राशि हड़पने का आरोप मुस्लिम समाज की महिलाओं द्वारा लगाया गया था। जिसे पार्टी ने अशोभनीय कृत्य माना है, और उक्त प्रकरण को संज्ञान लेते हुए संगठन ने उन्हें पार्टी से निष्काषित करने का निर्णय लिया है।